Showing posts with label ONDC. Show all posts
Showing posts with label ONDC. Show all posts

Thursday, May 11, 2023

क्या है ONDC ?

 

फूड डिलीवरी मार्केट में ONDC की एंट्री

क्या है ONDC ?

ONDC ओएनजीसी को डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड ने ऑनलाइन शॉपिंग के विकल्प के रूप में शुरू किया है यह खरीदार और विक्रेता को जोड़ता है !


Swiggy और Zomato हर ऑर्डर पर रेस्टोरेंट से करीब 20 से लेकर 30 प्रतिशत तक कमीशन लेते हैं लेकिन वहीं ONDC सिर्फ 2-4 प्रतिशत ही कमीशन ले रहा है। इसके साथ ही ONDC अपने पहले कस्टमर्स को कई तरह के ऑफर्स भी दे रहा है।






फूड दिलिवेरी सर्विस के मामले में जोमैटो और स्विगी को चुनौती देने नया प्लेटफार्म ONDC आ गया है!ONDC यानी ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स !खास बात यह है कि यह नॉनप्रॉफिट प्लेटफार्म है जिसे खुद सरकार लाई है इससे फूड डिलीवरी सेक्टर में आने वाले वक्त में कीमत में डिस्काउंट या कमी देखने को मिल सकती है!


अगर आप ऑनलाइन खाना मंगाते हैं तो आपके लिए बहुत काम की खबर है। अभी तक खाना मंगाने के लिए स्विगी और जोमैटो जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते होंगे। यहां पर आपसे फूड और डिलीवरी का अच्छा खासा चार्ज लिया जाता है। अब आप स्विगी-जोमैटो (ONDC VS Swiggy, Zomato) की तुलना में करीब आधे दाम में फूड ऑर्डर कर सकते हैं। भारत सरकार ने ONDC ई-कामर्स प्लेटफॉर्म को लॉन्च कर दिया है। यह डिजिटल कॉमर्स के लिए एक ओपन नेटवर्क है। 

ONDC इस समय देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह लगातार सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहा है  भारत सरकार के इस ओपन नेटवर्क से स्विगी और जोमैटो को कड़ी टक्कर मिल रही है। ONDC के लॉन्च होने के बाद से दोनों ही फूड डिलीवरी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की टेंशन बढ़ गई है। 


आपको बता दें कि मौजूदा समय में Amazon, Flipkart व Myntra जैसी ई-कॉमर्स  वेबसाइट का वर्चस्व है। बड़े बड़े ई-कॉमर्स वेबसाइट की धाक होने की वजह से छोटे व्यवसाय क लोगों को पहचान नहीं मिल पा रही। सरकार ने इस पर ध्यान देते हुए अब ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स की सर्विस को शुरू किया है। आप फिलहाल अभी फूड और ग्रॉसरी का सामान यहां से ऑर्डर हो रहा है लेकिन आने वाले समय में आप ONDC से फैशन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, टॉयस, स्पोर्ट्स के सामान, मेडिकल की चीजें समेत अलग अलग सेक्शन के सामान को ऑर्डर कर सकेंगे। 


National Defence Academy Recruitment 2024

National Defence Academy,  Pune Group C Online Form   2024 National Defence Academy, Pune has published a notification for the recruitment o...